गोदामों में भण्डारण के पुख्ता प्रबंध करें - मंत्री पटेल
भोपाल
किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने हरदा जिला-स्तरीय उपार्जन समिति की बैठक में सभी गोदामों में भण्डारण के पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जिले के सभी 155 केन्द्रों में खरीदी की जाना सुनिश्चित करें। उपार्जन में महिला स्व-सहायता समूहों की अधिक से अधिक सहायता ली जाये।
पटेल ने कहा कि विगत वर्ष जिले में 4.96 लाख मीट्रिक टन गेहूँ उपार्जन किया गया था। इस वर्ष भी लगभग 5 लाख मीट्रिक टन गेहूँ उपार्जित किया जाना है। उपार्जन में किसानों को किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। उपार्जन संबंधी सभी व्यवस्थाएँ सुचारु एवं सुदृढ़ रहें। मंत्री पटेल ने जन-सहयोग से नवीनीकृत किये गये 'आत्मा' परियोजना के कार्यालय कक्ष का लोकार्पण भी किया।

पाठको की राय